संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार

Updated Wed, 16 Oct 2024 05:01 PM IST

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में बिगड़ती कानून व्यवस्था से प्रदेश की जनता में हाहाकार मचा हुआ है। प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है। 


Shivpal Singh Yadav targeted the BJP government on Bahraich violence

समर्थकों के साथ सपा नेता शिवपाल सिंह यादव
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने बहराइच हिंसा को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने घटनाक्रम पर दुःख प्रकट करते हुए कहा कि पीड़ितों में दंगाइयों का भय व्याप्त है। प्रदेश का हर व्यक्ति अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। चारों ओर अराजकता का माहौल है।

Trending Videos

शिवपाल यादव बुधवार को शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा के सिउरा गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय सत्यपाल सिंह यादव की पत्नी शकुंतला देवी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने आए थे। समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में बिगड़ती कानून व्यवस्था से प्रदेश की जनता में हाहाकार मचा हुआ है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *