
भाजपा की बैठक में बोलते पार्टी के पदाधिकारी।
मैनपुरी। भोगांव रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर शुक्रवार को करहल उप चुनाव को लेकर जिला प्रभारी अनिल चौधरी ने पदाधिकारी और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक की। पदाधिकारियों से लोकसभा चुनाव को लेकर भी समीक्षा की।
जिला प्रभारी अनिल चौधरी ने जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी से कहा कि करहल में होने वाले उपचुनाव के लिए जिले के पदाधिकारी को दो-दो बूथ की जिम्मेदारी सौंप दें। वह पदाधिकारी अभी से उन बूथ पर जाकर प्रवास शुरू कर दें। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास सबके विश्वास के लक्ष्य को साथ लेकर ही काम को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने आगामी कार्यक्रम को लेकर भी संवाद किया।
जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी ने कहा कि मंडल अध्यक्ष करहल विधानसभा में अपने-अपने मंडलों पर प्रवास शुरू कर दें। करहल विधानसभा चुनाव को जीतने की रणनीति के साथ काम करें। हर बूथ पर जाकर लाभार्थियों से संपर्क करके सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दें ।
बैठक में आलोक गुप्ता, गोविंद भदौरिया, नरेंद्र सिंह राठौर, पूर्व विधायक अशोक चौहान, शिवदत्त भदौरिया, बलवीर धनगर, मंजूषा चौहान, विमला राजपूत, प्रदीप राज, अनुजेश प्रताप सिंह, आशीष तिवारी, कविता राठौर, सीमा चौहान मौजूद रहे।
