यूपी के श्रावस्ती में शुक्रवार की देर रात वर्षों पुराना बरगद का विशालकाय पेड़ सड़क पर गिर गया। इसकी चपेट में आकर शिक्षामित्र संगम लाल (40) की मौत हो गई। वह वह ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर के मजरा मुजहेनिया के रहने वाले थे। 

हादसा भिनगा क्षेत्र के खरगौरा-सेमरी मार्ग पर रमनगरा के पास हुआ। परिजनों ने बताया कि संगम लाल बाइक से सोनवा क्षेत्र के ककंधू गांव निवासी रिश्तेदारी में मांगलिक कार्यक्रम में गए थे। वहां से देर रात हरीपुर गांव निवासी रिश्तेदार तीरथराम (15) के साथ घर लौट रहे थे। 

रास्ते में रमनगरा गांव के पास बरगद का पेड़ गिर गया। पेड़ की डाल के चपेट में आने से संगम लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। तीरथराम को मामूली चोटें आईं। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल, भिनगा पहुंचाया। वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज, बहराइच के लिए रेफर कर दिया गया। 

मेडिकल कॉलेज में स्थिति में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उन्हें ट्रामा सेंटर, लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। वहां पहुंचते ही उनकी मौत हो गई। उधर, सड़क पर पेड़ गिरने से खरगौरा-सेमरी मार्ग पर जाम लग गया। चार पहिया वाहनों का आवागमन ठप हो गया। पेड़ गिरने की सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने शनिवार सुबह घंटों की मशक्कत के बाद पेड़ की डाल काटकर आवागमन शुरू करवाया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें