जाफर अली पुत्र उल्फत बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे अपने दोस्तों के साथ गांव स्थित पकडिहवा तालाब के पास खेल रहा था। जहां अचानक पैर फिसल जाने के कारण वह तालाब में गिर गया। हादसे मेंं उसकी मौत हो गई। 


Shravasti News: One teen aged boy get drowned and died.

घर में मचा कोहराम।
– फोटो : amar ujala

Trending Videos



विस्तार


श्रावस्ती जिले के सेमगढा के बेहनन पुरवा निवासी किशोर बृहस्पतिवार को गांव स्थित पकडिहवा तालाब के किनारे खेल रहा था। जहां पैर फिसलने के कारण एक किशोर डूब गया। साथियों की सूचना पर ग्रामीणों संग पहुंचे परिवार के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद लाश को तालाब से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।

Trending Videos

इकौना थाना क्षेत्र इकौना क्षेत्र के ग्राम सेमगढ़ा के मजरा बेहनन पुरवा निवासी जाफ़र अली (14) पुत्र उल्फ़त बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे अपने दोस्तों के साथ गांव स्थित पकडिहवा तालाब के पास खेल रहा था। जहां अचानक पैर फिसल जाने के कारण वह तालाब में गिर गया। इस दौरान जब तक साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया तब तक तालाब में पानी अधिक होने के कारण वह गहरे पानी में डूब गया।

बच्चों ने घर आकर इसकी सूचना उल्फत सहित आसपास के लोगो व परिजनों को दिया। ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाफर अली के शव को तालाब से बाहर निकाला। घटना की सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने शव का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं किशोर की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *