बाल व्यास वृंदा किशोरी और ब्रजकिशोर महाराज श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। कथा के अंत में 108 कन्याओं का विवाह होगा।
{“_id”:”67398aab74968941a802d348″,”slug”:”shrimad-bhagwat-katha-of-bal-vyas-vrinda-kishori-brajkishore-maharaj-2024-11-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Aligarh: बाल व्यास वृंदा किशोरी-ब्रजकिशोर महाराज की श्रीमद्भागवत कथा 1 दिसंबर से, 108 कन्याओं का होगा विवाह”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

पत्रकार वार्ता में श्रीमद भागवत कथा व्यास बृंदा किशोरी व ब्रज किशोर
– फोटो : संवाद
1 से 7 दिसंबर तक इगलास के हस्तपुर स्थित चंदफरी में श्रीमद्भागवत कथा होगी। मां लीलावती सेवा ट्रस्ट वृंदावन की ओर से आयोजित भागवत कथा के विश्राम पर 108 कन्याओं का सामूहिक विवाह होगा।
बाल व्यास वृंदा किशोरी और ब्रजकिशोर महाराज श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। बाल व्यास वृंदा किशोरी ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा सनातन धर्म का महत्वपूर्ण महापुराण है। इसमें श्रीहरि के जीवन और शिक्षाओं को वर्णित किया गया है। कथा सुनने से मन में भक्ति, प्रेम और श्रद्धा का संचार होता है। नैतिक मूल्यों व जीवन का अर्थ समझ में आता है।
उन्होंने बताया कि कथा के विश्राम पर ट्रस्ट की ओर से सामूहिक विवाह का निर्णय सकारात्मक कदम है। उन्होंने सभी धर्म प्रेमियों से कथा श्रवण का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस मौके पर मुनेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, सुनील शर्मा मौजूद रहे।