Shyam landed in sewer of death just for sake of a daily wage of Rs 400 Vrindavan sewer accident

श्याम का फाइल फोटो और परिवार के लोग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वृंदावन सीवर हादसे में जान गवांने वाला  मजदूर श्याम गरीब परिवार से था। नौहझील के सल्ला गांव में उसका परिवार रहता है। वह अपनी पत्नी नीलम और तीन बच्चों के साथ बिरला मंदिर के पास मोहल्ले में किराए के मकान में रहता था। महज 400 रुपये की दिहाड़ी की खातिर श्याम मौत के सीवर में उतरकर अपनी जान गंवा बैठा। मृतक श्याम के भाई नीरज ने बताया कि उन्हें शाम चार बजे करीब अपने भाई की मौत की सूचना ग्राम प्रधान के माध्यम से मिली। प्रधान को पुलिस द्वारा सूचना दी गई थी। इधर, हादसे की सूचना मिलते ही श्याम की पत्नी नीलम बदहवास हो गई। 15 साल की बेटी पूनम की तबीयत बिगड़ गई।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *