Silver merchant's house looted in Agra wife murdered for protesting Deaf and mute granddaughter locked in room

मौके पर पहुंची पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा के थाना कमला नगर के न्यू आदर्श नगर में बदमाशों ने चांदी कारोबारी के फ्लैट में घुसकर वृद्ध गृहस्वामिनी की गला दबाकर हत्या कर दी और जेवरात और नकदी लूट ली। बदमाश गृहस्वामिनी की 12 वर्षीय मूक बधिर नातिनी को दूसरे कमरे में बंद करके भाग निकले। फ्लैट का बाहर से ताला भी लगा गए।

रात में कारोबारी के घर लौटने पर घटना की जानकारी हो सकी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर डीसीपी सिटी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

थाना कमला नगर क्षेत्र के न्यू आदर्श नगर निवासी प्रेम प्रकाश गुप्ता का बाग मुजफ्फर खां में चांदी का कारखाना है। वहीं उनका पैतृक घर भी है। कारोबारी का बेटा अमित गुप्ता अपने परिवार के साथ पैतृक घर में ही रहता है। पिता के साथ कारोबार में हाथ बंटाता है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *