त्योहारी मौसम में इस बार सोने से ज्यादा चांदी की चमक बाजारों में नजर आ रही है। बीते 24 घंटे में चांदी के दामों में जबरदस्त उछाल देखा गया है। एक ही दिन में चांदी के भाव में रिकॉर्ड ₹12,000 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो अब तक की सबसे बड़ी छलांग मानी जा रही है। वहीं सोने के भाव में भी मामूली बढ़त देखने को मिली है।

बृहस्पतिवार को वाराणसी के सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 170100 रूपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया, जबकि बुधवार को यह 158300 रूपए प्रति किलो था। यानी एक ही दिन में 11800 रुपए से अधिक की बढ़त। इसी तरह सोने का भाव भी 127600 रुपए से बढ़कर 128,410 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया।

चांदी के इस रिकॉर्ड उछाल से कारोबारियों और निवेशकों में हलचल है, वहीं ग्राहकों में खरीदारी को लेकर उत्सुकता और दुविधा दोनों बढ़ गई हैं। शहर के सराफा बाजार में बृहस्पतिवार को भाव को लेकर काफी खींचतान का माहौल रहा। लोग एक दूसरे से बस भाव पूछते रहे। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में सराफा दुकानदारों ने उधार में नए ऑर्डर लेने से मना कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें