silversmith got trapped in the trap of five babas disguised as sages

तंत्र-मंत्र
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा कोतवाली थाना क्षेत्र में बाबा के भेष में आए पांच लोगों ने चांदी कारीगर को लंबी उम्र का झांसा देकर उसे ठग लिया। कारीगर को होश आने पर अन्य लोगों की मदद से उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा।

कश्मीरी बाजार निवासी अफजल चांदी कारीगर हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को चार बजे वह नमक की मंडी की ओर से जा रहे थे। रास्ते में मेवा कटरा के पास पांच लोगों ने रोक लिया। वह सभी बाबा के भेष में थे। रोककर लंबी उम्र को झांसा दिया। उनमें से एक ने उनके हाथ में रुद्राक्ष दिया। कहा कि बेटा इसे माथे से लगाओ। सूंघने के बोला। उन्होंने जैसे रुद्राक्ष नाक से लगाया, बेहोश हो गए। वह पांचों लोग उनकी जेब से रुपये निकालकर फरार हो गये।

 स्थानीय लोगों उन्हें पहचान लिया। चेहरे पर पानी डालकर होश में लाए। इसके बाद उनका पीछा किया। रास्ते में रोककर पांचों को पकड़ लिया। पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली थाना प्रभारी विजय कुमार चंदेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *