{“_id”:”67608783407a279f630f7b67″,”slug”:”sing-songs-of-lord-jesus-preparations-for-christmas-begin-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-454829-2024-12-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: प्रभु यीशु के गीत गाए, क्रिसमस की तैयारियां शुरू”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। क्रिसमस पर्व के उपलक्ष्य में सीपरी बाजार स्थित येलो चर्च में सीएनआई की ओर से डब्ल्यूएफसीएस की महिलाओं ने क्रिसमस ट्री एवं कैरोल सिंगिंग का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें चर्च की सभी महिलाओं ने घर-घर जाकर प्रभू यीशु के जन्मोत्सव के गीत गाए। कार्यक्रम की शुरुआत चर्च के पादरी पास्टर मुकेश मसीह की प्रार्थना के साथ किया गया। मुख्य वक्ता पास्टर संदीप अनुपम लाल रहे। वहीं संसार में शांति एवं उन्नति के लिए प्रार्थनाएं की गईं। इस अवसर पर डोरिस काशीनाथ, महिमा जॉन, प्रोमिला जेम्स आदि मौजूद रहे।
