
प्रस्तुति देते पंजाबी सिंगर दिलजीत सिंह , गेट के बाहर टिकट ब्लैक करता युवक
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी लखनऊ में पंजाबी सिंगर दिलजीत सिंह के कंसर्ट के टिकट जमकर ब्लैक में बेचे गए। तीन हजार के टिकट दलालों ने नौ हजार में बेचे। दोपहर से टिकट की तलाश में बड़ी संख्या में प्रशंसक इकाना स्टेडियम के बाहर जमा थे। जिन लोगों के पास टिकट नहीं थे वे गेट पर बने काउंटर पर सुरक्षाकर्मियों से टिकट दिलाने की मांग कर रहे थे।
लोगों की भीड़ बढ़ते-बढ़ते दलाल भी सक्रिय हो गए। अलग-अलग गिरोह में दलाल सिल्वर से लेकर गोल्ड तक के टिकट बेच रहे थे। दिल्ली से आई एक युवती ने तीन हजार का टिकट 3500 में देने का निवेदन किया, लेकिन दलाल ने मना कर दिया। दलाल ने सात हजार रुपये मांगे।
