Sipahi Bharti Exam: doubtful of Kushinagar taken into custody.

– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


तीन दिन के भीतर दूसरी बार पुलिस भर्ती परीक्षा दे रहे मुन्ना भाई को पुलिस ने पकड़ा है। बायोमेट्रिक मशीन में पूर्व में परीक्षा देने की पुष्टि होने का पता चलने पर केंद्र व्यवस्थापक ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस सक्रिय हो गई। कुशीनगर निवासी आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है।

Trending Videos

कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान के मुख्य कैंपस में बने परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर द्वितीय पाली के अभ्यर्थियों की जांच चल रही थी। कुशीनगर का रहने वाले वशिष्ठ के आधारकार्ड के सत्यापन में गड़बड़ी की आशंका हुई तो उसका बायोमेट्रिक कराया गया, जिसमें उसकी पहचान तो सही निकली और उसे परीक्षा देने की अनुमति दे दी गई। कुछ ही देर में बायोमेट्रिक जांच में जब ये पता चला कि वह पूर्व में परीक्षा दे चुका है तो इसकी जानकारी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी गई। करीब आधे घंटे बाद स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने उसे परीक्षा केंद्र से हिरासत में ले लिया।

वायरलेस पर मैसेज जारी किया और पुलिस भर्ती बोर्ड को इसकी जानकारी दी गई। केंद्र व्यवस्थापक उमेश चंद्र महेश्वरी ने बताया कि कुशीनगर के वशिष्ठ कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। वह तीन दिन के भीतर दूसरी बार पुलिस भर्ती परीक्षा दे रहा था। आगे की जांच पुलिस करेगी।

सीओ सिटी शिवम मिश्रा ने बताया कि पुलिस भर्ती की परीक्षा देने आए वशिष्ठ कुमार को पकड़ा गया है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 23 अगस्त को वह बलिया में भी पुलिस भर्ती की परीक्षा दे चुका है। रविवार को फर्जी दस्तावेज लगाकर दोबारा परीक्षा देर रहा था। उससे पूछताछ की जा रही है। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने बताया कि गलत अभिलेख लगाकर एक युवक पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल हुआ था। पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *