एसआईआर प्रक्रिया के बाद जिला प्रशासन ने जो मसौदा मतदाता सूची जारी की है उसमें जिले में 12 लाख से अधिक मतदाता कम हो गए हैं। जिले की सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों की बात करें तो लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 1.91 लाख मतदाताओं का नाम कटे हैं। मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 60 हजार मतदाता घटे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी के अनुसार, एसआईआर प्रक्रिया से पहले जिले में 39,94,535 मतदाता थे। अब इनकी संख्या घटकर 27,94,397 रह गई है। इस प्रकार एसआईआर के बाद जिले में 12,00,138 मतदाता कम हुए हैं।

Trending Videos

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर निर्वाचक नामावली के मसौदा प्रारूप का प्रकाशन किया गया। इस पर छह फरवरी तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। दावों एवं आपत्तियों की जांच, सुनवाई और सत्यापन की प्रक्रिया 27 फरवरी तक पूरी की जाएगी। अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन छह मार्च को होगा।

ये भी पढ़ें – चुनाव आयोग ने जारी की एसआईआर के बाद कच्ची लिस्ट, हट गए 2.89 करोड़ वोटरों के नाम; इन जिलों में कटे सबसे ज्यादा वोटर



ये भी पढ़ें – ब्रा में लगा पैच बता देगा स्तन कैंसर का खतरा, मोबाइल एप से जुड़ी होगी डिवाइस


सहायता करेंगे बीएलओ: जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी ने बताया कि एसआईआर के दूसरे चरण में जिले के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में 1,556 मतदान केंद्रों और 4,132 मतदेय स्थलों पर बीएलओ एवं निर्वाचन कर्मी उपस्थित रहकर मतदाताओं की सहायता करेंगे। नए मतदाता अपना नाम जोड़ने, नाम में संशोधन व नाम हटाने के लिए फॉर्म भर सकते हैं। ये फॉर्म वेबसाइट voter.eci.gov.in पर या निर्धारित तिथियों पर संबंधित मतदेय स्थलों पर ऑफलाइन प्राप्त एवं जमा किए जा सकते हैं।



89 थर्ड जेंडर मतदाता एसआईआर प्रक्रिया के बाद मसौदा मतदाता सूची में थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 89 मिली है। लखनऊ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में सबसे अधिक 15 थर्डजेंडर मतदाता हैं। मलिहाबाद, बक्शी का तालाब व लखनऊ कैंटोनमेंट विधानसभा क्षेत्र में नौ-नौ, सरोजनीनगर व लखनऊ उत्तर क्षेत्र में 14-14, मोहनलालगंज क्षेत्र में 11, लखनऊ मध्य क्षेत्र में पांच व लखनऊ पूर्व क्षेत्र में तीन थर्ड जेंडर मतदाता हैं।


 









































































विधानसभावार जानिए कहां कितने घटे मतदाता
विधानसभा एसआईआर से पहले एसआईआर के बाद कुल घटे मतदाता
मलिहाबाद (अ.सु.) 3,68,641 3,04,471 64,170
बक्शी का तालाब 4,95,123 3,84,852 1,10,271
सरोजनीनगर 6,02,159 4,12,974 1,89,185
लखनऊ पश्चिम 4,70,362 3,28,073 1,42,289
लखनऊ उत्तर 4,99,019 3,07,422 1,91,597
लखनऊ पूर्व 4,62,625 2,92,530 1,70,095
लखनऊ मध्य 3,72,000 2,43,246 1,28,754
लखनऊ कैंटोनमेंट 3,65,590 2,22,598 1,42,992
मोहनलालगंज (अ.जा.) 3,59,016 2,98,231 60,785
कुल 39,94,535 27,94,397 12,00,138



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *