उत्तर प्रदेश में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 (एसआईआर) के तहत रविवार को प्रदेश के सभी 1.77 लाख मतदेय स्थलों पर चौथा विशेष अभियान चलाया गया। जहां हेल्प डेस्क के जरिये मतदाताओं को प्रपत्र-6 और 8 भरने में सहायता दी गई।

नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन से जुड़े आवेदन संबंधी कार्य किए गए। मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय दलों के बूथ लेवल एजेंटों ने भी प्रक्रिया में सहयोग किया।

ये भी पढ़ें – अखिलेश बोले : मुझसे गलती हुई…मुझे रामभद्रचार्य को जेल भेजना चाहिए था, कान छिदवाने से कोई योगी नहीं होता



ये भी पढ़ें –  “फरवरी का महीना और यहां गर्मी लग रही है, पेड़ लगाइए” एक्टर संजय दत्त ने लोगों को पौधे लगाने की शपथ दिलाई

मुख्य चुनाव निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि नो मैपिंग और तार्किक विसंगतियों से संबंधित 3.26 करोड़ नोटिस जारी किए गए थे। इनमें से अब तक 1.66 करोड़ से अधिक नोटिसों की सुनवाई पूरी हो चुकी है, जो प्रदेश में 50 प्रतिशत से अधिक प्रगति दर्शाती है।

सुनवाई में 11 जिले औरैया, एटा, अंबेडकरनगर, शामली, फिरोजाबाद, बदायूं, आजमगढ़, बस्ती, चित्रकूट, सहारनपुर और मथुरा 70 फीसदी से अधिक काम पूरा कर चुके हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *