#video_viral_on_social_media  
www.a2znewsup.com


( कौशांबी ) सिराथू : सिराथू तहसील के समाधान दिवस पर उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार के अधिकारियों कि दादा गिरीं विडियो वाइरल सोशल मीडिया पर वीडियो कौशांबी की सिराथू तहसील के समाधान दिवस पर नेत्रहीन लवकुश मौर्या :- मौर्या हैं साहेब.. हम अंधे हैं.. दोनों आंखें खराब हैं.. सौ परसेंट अंधे हैं.. हमारे कागज देख लीजिए.. हमको कंबल चाहिए साहेब.. (मौर्या जी के साथ उनका एक साथी भी आया था. दोनों को कंबल की जरूरत थी..)
अधिकारी :- आप दोनों लोग अंधे हैं??
नेत्रहीन लवकुश मौर्या :- हां साहेब, आप कागज देख लीजिए.. अंधे के कागज हैं..
अधिकारी :- तो अभी तक आपको मिला नहीं कंबल!!
नेत्रहीन लवकुश मौर्या :- अभी कहां साहेब.. लेने ही नहीं आए.. जाड़ा के मारे हिम्मत ही न पड़ रही.. एक दूसर आदमी ने हमको कोट दिया तो पहिनते हैं साहेब..
अधिकारी :- कंबल अब तो बचे नहीं है अब.. कंबल आए थे बंट गए हैं..
नेत्रहीन लवकुश मौर्या :- नहीं साहेब, मेरे लिए तो जरूर दीजिए एक..
अधिकारी :- अरे अब होगा तब!! अभी आएंगे न.. तब आपको दिलवाएंगे..
नेत्रहीन लवकुश मौर्या :- अरे साहेब.. जाड़े में बहुत परेशान हैं..
ये वीडियो कौशांबी की सिराथू तहसील के समाधान दिवस का है. बेचारे जरूरतमंद और नेत्रहीन बुजुर्ग बड़ी उम्मीद से समाधान दिवस आए थे.. एक कंबल की गुहार लगा रहे हैं और कुर्सी में बैठे अफसर टरकाने वाला जवाब देकर मोबाइल में व्यस्त हैं.. कंबल आएंगे तो बटेंगे?? कब आएंगे?? कब बटेंगे?? कोई नहीं जानता!! कोर्ट के भीतर स्वेटर और इनर पहने, टोपी से कान ढके, हीटर ताप रहे इन अफसरों में संवेदनहीनता खत्म हो चुकी है.. अगर जरा सी भी इंसानियत होती तो हजार रुपए देकर बाजार से दो कंबल मंगाते.. लवकुश मौर्या और उनके साथी को दे देते.. क्या बिगड़ जाता इनका.. पुण्य मिलता.. दुआएं देते नेत्रहीन लवकुश मौर्या और उनका साथी..

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief) Jalaun✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *