कानपुर में सीसामऊ सीट पर उपचुनाव है, जिसके लिए सभी मतदान केंद्रों में वोटिंग शुरू हो चुकी है।  उपचुनाव के लिए 18 से 25 अक्तूबर तक नामांकन प्रकि्रया चली थी। 30 अक्तूबर को नाम वापसी के बाद सीसामऊ में पांच प्रत्याशियों के नाम फाइनल हुए थे। इनमें भाजपा से सुरेश अवस्थी, सपा से नसीम सोलंकी, बसपा से वीरेंद्र शुक्ला और दो निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं। इनका भाग्य 2.71 लाख मतदाता तय करेंगे। 

12:11 PM, 20-Nov-2024

मतदान करने से रोकने पर भाजपाइयों का हंगामा

भाजपा ने सिविल लाइंस स्थित दयानंद हंसमुखी देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज में मतदाताओं को वोट न डालने का आरोप लगाया है। इसको लेकर पार्षद अंकित मौर्य व अन्य कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया है।  साथ ही, पीठासीन अधिकारी से उनकी बहस भी हुई है। मौके पर बड़ी संख्या में भाजपाई पहुंचे हैं। मुस्लिम महिलाओं ने आधार कार्ड के बावजूद वोट न डालने देने का लगाया आरोप। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लोगों को समझने में जुटे हैं। हंगामें की सूचना पर भाजपा प्रत्याशी सुरेश अवस्थी भी मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत कर निष्पक्ष चुनाव करवाने को कहा है।

11:03 AM, 20-Nov-2024


sisamau byelection
– फोटो : amar ujala

नसीम सोलंकी बोलीं- पर्ची फाड़ रही है पुलिस

सीसामऊ उपचुनाप में सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी क्षेत्र में घूमकर जायजा लेने निकली हुईं हैं। इस बीच उन्होंने पुलिस पर कई जगह पर्ची फाड़ने का आरोप लगाया है। वहीं, हलीम पुलिस चौकी के पास कॉम्पिटेटिव विद्यालय के पास महिला मतदाताओं ने नसीम से बच्चों को मारने की शिकायत की। इसको लेकर पुलिस और नसीम के बीच बहसबाजी भी हो गई। नसीम ने निष्पक्ष चुनाव और सहयोग करने को कहा है।

09:55 AM, 20-Nov-2024

कई जगह फोर्स ने लोगों का दौड़ाया

सीसामऊ उपचुनाव में कई मतदान केंद्रों के पास खड़े लोगों को फोर्स ने दौड़ाकर भगाया है। इसको लेकर सपा विधायक अमिताभ बाजपेई का कहना है कि पुलिस और अन्य बल मतदाताओं को भगा रहे हैं, ताकि वोटिंग न कर सकें। 

09:48 AM, 20-Nov-2024


sisamau by election
– फोटो : amar ujala

सपा बोली- मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा रहा

सपा ने आरोप लगाया है कि पुलिस द्वारा मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा रहा है। पहचान पत्र चेक करने के नाम पर परेशान किया जा रहा है। चुनाव आयोग से संज्ञान लेकर निष्पत्र मतदान सुनिश्चित करने की मांग की गई है। वहीं, बूथों पर पहुंच रहे मतदाताओं का कहना है कि अधिकारी कह रहे हैं कि आपका आधार कार्ड लिंक नहीं है। वोट डालने से मना किया जा रहा है, धक्का-मुक्की करके भगाया जा रहा है। पुलिस लोगों को डरा रही है, ताकि वोटिंग करने जा सकें।

08:44 AM, 20-Nov-2024

शरारती तत्वों को रेडकार्ड नोटिस

1000 शरारती तत्वों को रेडकार्ड नोटिस भी जारी किए गए हैं। आला अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया की मॉनीटरिंग के लिए डीसीपी क्राइम आशीष श्रीवास्तव की टीम को लगाया गया है। पुलिस अधिकारियों ने मतदाताओं से बढ़-चढ़कर वोटिंग करने के लिए कहा है। मतदाता केंद्र पर मतदाताओं के लिए पेयजल और पार्किंग का इंतजाम किया जाएगा। बुजुर्गों को विशेष पहचान पत्र, विशेष वाहन की सुविधा दी जाएगी।

08:43 AM, 20-Nov-2024


sisamau by election
– फोटो : amar ujala

महिलाओं की फर्जी वोटिंग रोकने के लिए 500 महिला पुलिस कर्मी तैनात

सीसामऊ उपचुनाव में खासकर महिलाओं की फर्जी वोटिंग रोकने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने पहली बार बड़ी कवायद की है। पांच सौ महिला पुलिस कर्मियों को सभी मतदान केंद्रों पर तैनात किया गया है। ये महिला कर्मी यह सुनिश्चित करेंगी कि मुंह ढककर आने वाली महिलाओं को पहचान पत्र से पहचान कर फर्जी मतदान न होने देना सुनिश्चित करेंगी। अधिकारियों का दावा है कि ऐसा पहली बार किया जा रहा है], ताकि मतदान शत प्रतिशत निष्पक्षता के साथ कराया जा सके।

08:32 AM, 20-Nov-2024

प्रत्येक बूथ पर बीएसएफ, सीआरपीएफ और पीएसी

सीसामऊ विधानसभा के उपचुनाव प्रत्येक बूथ पर बीएसएफ, सीआरपीएफ और पीएसी की मौजूदगी में मतदान हो रहा है। इसके अलावा संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के लिए 15 अतिरिक्त क्यूआरटी बनाई गई हैैं, जो एंटी रॉयट गन से लैस रहेंगी। दूसरे जिलों से मंगाए गए वज्र वाहनों समेत 15 वज्र वाहन में पुलिस के कमांडों तैनात हैं, जो सुबह से शाम तक किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

07:25 AM, 20-Nov-2024

घर बैठे खुद निकाल सकते पर्ची

अगर आपके पास मतदाता पर्ची नहीं पहुंची है, तो आप घर बैठे इसे निकाल सकते हैं। वोटर हेल्प लाइन एप पर आपको मतदाता सूची में नाम देखने और मतदाता पर्ची निकालने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए आपको प्ले स्टोर पर पहुंचकर वोटर हेल्प लाइन एप को मोबाइल पर डाउनलोड करना होगा। इसके बाद इसमें लॉगिन करना होगा। मतदाता सूची में नाम देखने के लिए सर्च योर एपिक नंबर पर क्लिक करें। इसके बाद एपिक नंबर वाले चौथे ऑप्शन पर क्लिक करें। बाक्स में अपना एपिक नंबर (वोटर आईडी नंबर) डालकर सर्च करें। इसके बाद आपके फोन पर मतदाता पर्ची प्रदर्शित होगी। इसे डाउन लोड कर लें या इसका स्क्रीन शॉट लेकर रख लें।

 

07:24 AM, 20-Nov-2024

वोटर कार्ड नहीं तो इन फोटोयुक्त 11 आईडी से कर सकेंगे मतदान

यदि आपके पास वोटर कार्ड नहीं है तो भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। निर्वाचन आयोग ने फोटोयुक्त 11 आईडी में से किसी भी एक आईडी से वोट डालने का अधिकार दिया गया है। मतदाता पर्ची नहीं आई तो भी वोट डाल सकते हैं। इसके लिए मतदान केंद्र पहुंचकर मतदाता सूची में नाम देखना होगा। नाम होगा तो आप आईडी दिखाकर मतदान कर सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक या डाकघर की फोटो युक्त पासबुक, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, डीएल, पैन कार्ड, आरबीआई से जारी स्मार्ट कार्ड, पासपोर्ट, पेंशन दस्तावेज, सांसदों, विधायकों की ओर से जारी पहचान पत्र, पब्लिक लिमिटेड कंपनी का पहचान पत्र का भी विकल्प दिया गया है।

06:31 AM, 20-Nov-2024

ये प्रत्याशी मैदान में

प्रत्याशी                    पार्टी व चुनाव चिंह

नसीम सोलंकी            सपा, साइकिल

वीरेंद्र कुमार               बसपा, हाथी

सुरेश अवस्थी             भाजपा, कमल

अशोक पासवान         सभी जन पार्टी, बिजली का खंभा

कृष्ण कुमार यादव      निर्दलीय, एयरकंडीशनर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *