शादी के बाद पहली बार विवाहिता भाई के साथ रक्षाबंधन पर घर जा रही थी। ग्वालियर हाईवे पर हुए दर्दनाक हादसे में उसकी मौत हो गई। बेटी का लाश जब कफन में घर पहुंची तो परिवार में चीत्कार मच गया। 

 


sister dead body came Before Rakshabandhan family members screamed after seeing daughter in shroud

death demo
– फोटो : iStock

Trending Videos



विस्तार


आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित नगला माकरोल के पास गड्ढे में फंसकर बाइक असंतुलित हो गई। इससे बाइक पर बैठी महिला उछलकर सड़क पर गिरी और उसे कैंटर ने कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

Trending Videos

थाना शमसाबाद के गांव अकबरपुर निवासी धर्मवीर ने बताया कि उनकी बेटी भावना (20) की शादी 4 मार्च 2024 को सुनील निवासी लालऊ के साथ हुई थी। सोमवार को रामवीर, चेतन और भावना बाइक से अकबरपुर आ रहे थे। ग्वालियर हाईवे के नगला माकरोल पर सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे थे। बाइक के आगे कार चल रही थी। उसने अचानक खिड़की खोल दी। इससे गड्ढे में फंसकर बाइक असंतुलित हो गई।

बाइक से सभी गिर गए। भावना जब तक उठ पाती उसे तेज गति से आ रहे कैंटर ने कुचल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। वहीं बेटी की मौत से पूरा परिवार सदमे में हैं। सूचना पर भावने के ससुराल वाले भी पहुंच गए। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *