अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा

Updated Thu, 15 Aug 2024 11:50 AM IST

18 अगस्त की रात 12 बजे से 19 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं की निशुल्क यात्रा का आदेश जारी किया है। साथ ही, शहर में संचालित ई-बसों में भी मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है।


Sisters travel for free in UP Roadways buses on Raksha bandhan

यूपी रोडवेज बस
– फोटो : संवाद

Trending Videos



विस्तार


रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों से इस बार भी बहनें निशुल्क यात्रा करेंगी। यह सुविधा परिवहन निगम की सभी श्रेणियों की बसों में लागू होगी। प्रदेश सरकार ने 18 अगस्त की रात 12 बजे से 19 अगस्त की रात 12 बजे तक निशुल्क यात्रा का आदेश जारी किया है। साथ ही, शहर में संचालित ई-बसों में भी मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है।

Trending Videos

अलीगढ़ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि बहनों को बस परिचालकों की ओर से शून्य मूल्य का टिकट दिया जाएगा। दिल्ली-कानपुर समेत कई मार्गों पर 17 अगस्त से करीब 300 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। कुछ बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे, ताकि महिलाओं को किसी तरह की परेशानी न हो। चालक-परिचालकों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *