यूपी के सीतापुर में लापता बच्ची की लाश सोमवार की देर रात गांव के बाहर झोपड़ी में मिली। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। खबर पाकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

घटना बिसवां थाना क्षेत्र के कालीपुर गांव की है। गांव निवासी रामशरण की पुत्री संध्या (5) का शव गांव के बाहर झोपड़ी में मिला। वह सोमवार की दोपहर से लापता थी। 

रामशरण ने बताया कि वह ग्रामीणों के साथ बच्ची की तलाश रहे थे। देर रात गांव के बाहर झोपड़ी में उसकी लाश मिली। उन्होंने हत्या किए जाने की बात कही। ग्रामीणों में गला दबाकर हत्या करने की चर्चा है। 

सीओ अमन सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए हैं। मामले की जांच की जा रही है। एएसपी दुर्गेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया गला दबाकर हत्या करने की घटना लग रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *