
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी व अन्य।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
नैमिषारण्य थाना क्षेत्र में एक किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला। किशोर वेद व्यास महाविद्यालय का छात्र बताया जा रहा है। महाविद्यालय के मंगलानंद आश्रम के पीछे एक पेड़ से किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
थाना क्षेत्र स्थित मंगलानंद आश्रम के पीछे लखीमपुर के थाना नीमगांव निवासी प्रियाशु शुक्ला (18) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला है। जानकारी के मुताबिक प्रियांशु थाना नीमगांव के पिपरा बुजुर्ग निवासी अशोक शुक्ला के पुत्र था। वह नैमिषारण्य थाना क्षेत्र में वेद व्यास महा विद्यालय का छात्र था।
वह मंगलानन्द आश्रम मे निवास कर अध्ययन कर रहा था। बीती रात आश्रम के पीछे चिल्वल के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष दिग्विजय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।