Two arrested after encounter in Kotwali harpur in Sitapur.

मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



सीतापुर जिले की कोतवाली लहरपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास बिना नंबर की बाइक और अवैध असलहे पाए गए हैं। थाना सकरन के जालिमपुर निवासी हारून और थाना रेउसा के सुपौली निवासी मोहम्मद जलील शातिर अपराधी है।

दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस को काफी दिनों से उनकी तलाश थी। भदफर चौकी क्षेत्र में शारदा नहर पुल के पास दोनों आरोपी बाइक से जा रहे थे। चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र बहादुर और उनकी टीम ने दोनों को संदिग्ध जानकर उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान बाइक सवार आरोपियों ने पुलिस पर फायर की।

ये भी पढ़ें – सभी पात्र गरीब वृद्धों को पेंशन देगी प्रदेश सरकार, ऑनलाइन पोर्टल के जरिये कर सकते हैं आवेदन

ये भी पढ़ें – अखिलेश यादव का तंज: मप्र में जिसकी वजह से सरकार बनी बीजेपी ने उसे ही कर दिया दुखी, लाडली योजना का जिक्र

आत्मरक्षा के लिए पुलिस ने फायरिंग की जो कि आरोपियों के पैर में लगी। इसके बाद वह गिर गए और पुलिस टीम ने उनको गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से दो फोन, एक बाइक और दो तमंचे बरामद हुए हैं। एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी काफी दिन से फरार थे। उन्हें इलाज के लिए भर्ती किया गया है। ठीक होने पर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें