
दुर्घटनाग्रस्त हुई स्कूल वैन।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर कोतवाली महमूदाबाद क्षेत्र के रामपुर मथुरा महमूदाबाद मार्ग पर जाफरपुर गांव के पास सोमवार सुबह एक स्कूली वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस स्कूली वैन में सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के बच्चे सवार थे। हादसे में 12 लोग घायल हो गए।
Trending Videos
घायलों में बच्चे व शिक्षक भी शामिल हैं। पुलिस ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया है। सबका उपचार जारी है।
प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि निजी स्कूल की वैन दुर्घटनाग्रस्त हुई है।
सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। प्रथम दृष्टया स्टीयरिंग जाम होने से हादसा होने की बात सामने आ रही है।
