संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish

Updated Sat, 17 Aug 2024 10:07 AM IST

सीतापुर जिले के रेउसा थाना क्षेत्र में एक शिक्षक को अनियंत्रित कार ने बाइक समेत रौंद डाला। दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। कार चालक शराब के भयंकर नशे में था।


Sitapur: A car trampled a man on bike in reusa thana.

मृतक शिक्षक व क्षतिग्रस्त कार।
– फोटो : amar ujala

Trending Videos



विस्तार


सीतापुर जिले के रेउसा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक गैर जनपदीय अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद कार अन्य दो बाइक को टक्कर मारती हुई पुलिस बैरियर से टकराई। इस घटना में पुलिस का बैरियर भी टूट गया। वहीं, हादसे में घायल शिक्षक को सीएचसी बिसवां ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Trending Videos

रेउसा थाना क्षेत्र के गोधनी सरैंय्या निवासी शिक्षक कमलाकांत मिश्र (35) को शुक्रवार रात मंगू चौराहा पर स्थित रेउसा थाना की पुलिस चौकी के पास एक कार ने टक्कर मार दी। यह कार रेउसा की ओर से आ रही थी। तेज रफ्तार कार ने सामने से कमलाकांत को बाइक समेत रौंद डाला। कार की गति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे लगे सीमेंटेड शिलापट को तोड़ते व सड़क किनारे खड़ी अन्य बाइकों व पुलिस चौकी के बाहर पड़ी कुर्सियों को तोड़ते हुए आगे खड़ी पुलिस की लोहे की बैरीकेडिंग को तोड़ डाला।

चौराहे पर मौजूद लोगों ने कार सवार को पकड़ कर रेउसा पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों के अनुसार चालक भयंकर शराब के नशे में था। परिजन घायल को बिसवां सीएचसी ले गये जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बिसवां पुलिस ने देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतापुर भेज दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *