सीतापुर में एक निजी कंपनी के कर्मी का शव काली पन्नी में लिपटा मिला। वह बहराइच का रहने वाला था। लखनऊ में नौकरी करता था। यहां उसका शव कैसे पहुंचा? घटना के पीछे क्या कारण है? पुलिस इन सबकी जांच कर रही है। 


body of private company employee found wrapped in black foil in Sitapur police are investigating

मौके पर मौजूद लोग।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार


यूपी के सीतापुर में शुक्रवार को एक युवक का शव काली पन्नी लिपटा सड़क किनारे पड़ा मिला है। लोगों ने देखा तो रुक गए। कुछ ही समय में मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

Trending Videos

घटना बिसवां कोतवाली क्षेत्र के कोटरा पुल के पास की है। मृतक की पहचान बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र के लोधनपुरवा निवासी दामोदर (35) के रूप में हुई है। फिलहाल उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। बताया गया कि वह लखनऊ की एक निजी कंपनी में काम करता था। एक पुलिस टीम जांच के लिए  लखनऊ में युवक के कार्यस्थल भेजी गई है।







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें