यूपी के सीतापुर में रविवार की सुबह तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हादसा कमलापुर इलाके में कम्हरिया पुल पर हुआ। मृतकों की पहचान दीपक (19) निवासी चौड़िया कोठार, थाना रामपुर कलां एवं इंद्रराज (20) निवासी तेलाईगांव, थाना सिधौली के रूप में हुई है।
बताया गया कि दोनों युवक शनिवार शाम को मजदूर लाने के लिए घर से निकले थे। सुबह हादसे में दोनों की मौत हो गई। थानाध्यक्ष इतुल चौधरी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
