यूपी के सीतापुर में रविवार को सुबह करीब 10.45 बजे बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि, एक गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया है। 

Trending Videos

घटना बिसवां थाना क्षेत्र के झउवा खुर्द गांव की है। गांव निवासी बबली (30) घर के बाहर लगे पेड़ के नीचे बरामदे में बैठी थीं। पड़ोसी विशंभर की पत्नी भी उनके पास आ रही थीं। 

इसी समय पेड़ पर बिजली गिरी। इसकी चपेट में आकर दोनों महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। विशंभर की पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बबली को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहां उनका उपचार जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *