मोहनलालगंज सांसद आर के चौधरी ने भी पूर्व विधायक रामपाल यादव के कृतित्व एवं वक्तित्व की तारीफ की। इस दौरान जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

प्रतिमा का किया गया अनावरण।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
पूर्व विधायक रामपाल यादव की प्रतिमा का अनावरण बृहस्पतिवार को उनके पैतृक गांव में किया गया। प्रतिमा का अनावरण करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्ति न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि पूर्व विधायक रामपाल ने हमेशा गरीबों की आवाज उठाई। यही वजह है कि सीतापुर ही नहीं पूरे प्रदेश में उनके चाहने वाले लोग हैं।
मोहनलालगंज सांसद आर के चौधरी ने भी पूर्व विधायक रामपाल यादव के कृतित्व एवं वक्तित्व की तारीफ की। इस दौरान जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
इस मौके पर रामेंद्र यादव, मनीष यादव, अवनीश यादव और महेंद्र यादव सहित तमाम लोग मौजूद थे। इस दौरान शांति पाठ का भी आयोजन किया गया।