Sitapur: Youth shot dead three family members, later blew himself up, all four died

सीतापुर में दर्दनाक हादसा।
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


सीतापुर जिले में शनिवार की सुबह पांच बजे एक दर्दनाक घटना हुई। इस घटना में एक ही परिवार की चार लोगों की मौत हो गई। रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के पल्हापुर गांव निवासी अनुराग ठाकुर(42) ने शनिवार भोर में अपनी पत्नी प्रियंका(40), बेटी अश्विनी (12), मां सावित्री(65) को गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी उड़ा लिया। इन चारों लोगों की मौत हो गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

सीओ महमूदाबाद दिनेश शुक्ला ने बताया कि युवक नशे का आदी था। परिवार वाले उसे नशा मुक्त केंद्र ले जाना चाहते थे, इसको लेकर रात में विवाद हुआ। इसके बाद भोर में यह घटना हुई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *