{“_id”:”67101b6d1aca62b04009a664″,”slug”:”six-acres-of-land-found-in-measurement-encroachment-will-be-removed-orai-news-c-224-1-ori1005-121051-2024-10-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: पैमाइश में छह एकड़ निकली जमीन, हटेगा अतिक्रमण”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

उरई। रामकुंड पार्क के पीछे जगह की नगर पालिका और राजस्व की टीम ने पैमाइश कर ली है। नगर पालिका ने अनुमान चार एकड़ जगह का लगाया था, लेकिन जगह करीब छह एकड़ निकली है। इसमें सब्जी मंडी के साथ वन बनाने की भी योजना भी तैयारी की जा रही है।

Trending Videos

शहर के रामकुंड पार्क के पीछे बैल बाजार की जगह की बुधवार की पैमाइश नगर पालिका और तहसील की टीम ने पैमाइश की। करीब तीन घंटे तक सर्वे किया गया। इसमें नगर पालिका की करीब छह एकड़ जमीन निकली है। नगर पालिका अब तक तो इस जगह पर सब्जी मंडी बनाने की योजना बना रही थी,लेकिन जगह ज्यादा निकली है तो इस जगह पर सब्जी मंडी के साथ एक वन नगर पालिका इसमें तैयार करेगी। इसको लेकर भी कागजी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नाले के पास की कुछ मीटर जमीन को छोड़ा जाएगा ताकि किसी तरह का कोई हादसा न हो और नाले पर अतिक्रमण न हो सके। पार्किंग के लिए भी व्यवस्था की जाएगी।

नगर पालिका के कर अधीक्षक गणेश प्रसाद ने बताया कि जगह की पैमाइश कर ली है। अतिक्रमण कब्जा न हो सके, जमीन के चारों तरफ तार फेंसिंग सीमेंट के खंभों के साथ कराई जाएगी। कुछ जगह पर अतिक्रमण है। उसको भी जल्द हटाया जाएगा। जल्द ही इस जगह पर सब्जी मंडी को बनाया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *