
प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : ani
विस्तार
विद्युत लाइन की मरम्मत के बाद गर्मी से बेहाल छह प्राइवेट लाइन मैन बुधवार राप्ती नदी में नहाने चले गए। मधवापुर घाट के निकट नहाते समय सभी डूबने लगे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जबकि दो गहरे पानी में डूब गए। मौके पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से दोनों की लाश नदी से बरामद कर ली। वहीं, सुरक्षित बचाए गए एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने के कारण उसे बहराइच रेफर किया गया है।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मणपुर गंगापुर के मजरा लक्ष्मनपुर निवासी संगमलाल (22) पुत्र महादेव, मनोहर लाल (21) पुत्र लोधे, संदीप (20) पुत्र सुग्रीव, कुलदीप (22) पुत्र सिकंदर, गोलू (22) पुत्र बाउर व देवीदीन (22) पुत्र राजितराम एक ठेकेदार के साथ प्राइवेट लाइनमैन का काम करते हैं।
ये भी पढ़ें – अवैध निर्माण जमींदोज… मैदान बन गया अकबरनगर, 1320 निर्माण ध्वस्त किए गए
ये भी पढ़ें – केजीएमयू: महंगी जांचों का 10 साल के लिए फिर दे दिया ठेका, कई जांचें निजी अस्पतालों से भी ज्यादा महंगी
बुधवार को यह सभी विद्युत लाइन की मरम्मत करने गए थे। जहां दोपहर गर्मी अधिक होने के कारण काम से लौटते समय सभी थाना क्षेत्र के ही मधवापुर घाट के निकट राप्ती नदी में नहाने चले गए। जहां नहाते समय अचानक सभी डूबने लगे। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने कुलदीप, गोलू, देवीदीन व संदीप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान संदीप की हालत गंभीर होने के कारण उसे सीएचसी मल्हीपुर ले जाया गया। जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर जयहरि मिश्रा ने स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद संगमलाल पुत्र महादेव व मनोहर लाल की लाश को नदी से खोज कर बाहर निकलवाया जिसका पंचनामा भरकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया। वहीं, एक ही गांव में दो मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। डूबने की सूचना पर परिजन ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पहुंच गए।
