
लड़कियों का आतंक
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिवाजी नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में पांच-छह लड़कियों ने जमकर उत्पाद मचाया। काउंटर पर मौजूद गर्भवती महिला को बुरी तरह मिलकर पीटा। उसके बाद लड़कियों ने रेस्टोरेंट संचालक के घर पर घुसकर भी पथराव किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई।
नेवी से सेवानिवृत राधेश्याम रेस्टोरेंट को चलाते हैं। उनका कहना है कि शुक्रवार दोपहर पड़ोस में रहने वाली पांच-छह लड़कियां उनके रेस्टोरेंट में आई थी। उधार सामान देने के लिए कहा। रेस्टोरेंट में मौजूद कैशियर ने उधर सामान देने से मना कर दिया।
इस पर लड़कियां नाराज हो गईं। उसके साथ गाली गलौज करने लगीं। वाद-विवाद के बाद लड़कियों ने घेरकर महिला को पीटना शुरू कर दिया। जब वह यह बताने के लिए घर आई तो पीछे-पीछे यह लड़कियां भी पहुंच गई। उनके घर में पथराव करने लगीं। आसपास के लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर भी यह वायरल हो गया है।
