मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से छह माह का बच्चा चोरी होने का मामला सामे आया है। युवक ने महिला को बातों में उलझाया और बच्चा लेकर फरार हो गया।
{“_id”:”66e6d1fb4190b5c83e0312bd”,”slug”:”six-month-old-baby-was-stolen-from-platform-number-nine-of-mathura-junction-railway-station-2024-09-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”VIDEO: मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से छह माह का बच्चा चोरी, महिला को बातों में उलझाया… लेकर हो गया चंपत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से छह माह का बच्चा चोरी
– फोटो : संवाद
उत्तर प्रदेश के मथुरा में मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर नौ से छह माह का बच्चा चोरी हो गया। स्टेशन पर एक युवक महिला से बात कर रहा था। कुछ ही देर में महिला को बातों में उलझाकर बच्चा लेकर गायब हो गया। पीड़िता ने जीआरपी थाने जाकर घटना की जानकारी दी।
जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में आई है। महिला की तलाश की जा रही है। महिला कई दिन से जंक्शन पर बच्चे को लेकर घूम रही थी। सीसीटीवी की मदद से संदिग्ध की तलाश की जा रही है।