संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Thu, 12 Dec 2024 12:30 PM IST

loader

Six operators removed, new staff sought from agency



रायबरेली। आउटसोर्सिंग से रायबरेली डिपो में काम कर रहे छह परिचालकों की छुट्टी कर दी गई है। काफी समय से बिना सूचना के गैरहाजिर रहने पर सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने परिचालकों को वापस कर एजेंसी को नए परिचालक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

Trending Videos

रायबरेली डिपो में आउटसोर्सिंग के परिचालक रामकुमार, मनोज अवस्थी, अंकित शुक्ला, राहुल मिश्रा, नीतू सिंह व पंकज कुमार लंबे समय से बिना सूचना के गैरहाजिर थे। कई बार निर्देश देने के बाद भी वे काम पर वापस नहीं लौटे। दो दिन पहले संबंधितों को अंतिम नोटिस जारी की गई, जिसका भी जवाब नहीं दिया। बुधवार को सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेश चंद्र श्रीवास्तव ने छह परिचालकों को हटाते हुए संबंधित एजेंसी को वापस कर दिया। बताया कि नए परिचालकों की व्यवस्था की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *