Six special PRV deployed in 6 police station areas for safety of women in Varanasi

PRV
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


महिलाओं को रात में सुरक्षा देने के लिए शहर में डायल 112 की छह विशेष महिला पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) तैनात की गई है। यह वाहन महिलाओं से जुड़ीं शिकायतें मिलने पर लोकेशन पर जाकर उनकी समस्याओं को दूर कर रही हैं।

Trending Videos

बड़ी घटना होने पर संबंधित थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराती हैं। ये पीआरवी लंका, रोहनिया, कैंट, सिगरा, सारनाथ और बड़ागांव में तैनात है। अगर कोई महिला असुरक्षित महसूस करती है, सुनसान जगह पर अकेली है या उसे वाहन नहीं मिल रहा है तो वह 112 पर फोन कर सकती है। महिला पीआरवी की टीम उनकी मदद करेगी।

यदि कोई महिला 112 पर फोन नहीं कर पा रही है तो वह थाने के सीयूजी नंबर पर जानकारी दे सकती है। डायल-112 के प्रभारी अतुल कुमार सिंह के अनुसार, वाहनों को अपडेट किया गया है। इसमें सैमसंग का मोबाइल, एपल का टैबलेट और अग्निशमन का सिलिंडर है। साथ ही यह नए सॉफ्टवेयर के साथ है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *