
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अयोध्या में रामलला के अचल विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंगलवार को अयोध्या की सीमाओं को आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। बरेली से अयोध्या के लिए रोजाना छह ट्रेनों और चार बसों का संचालन बुधवार से शुरू हो जाएगा।
अयोध्या में वीवीआईपी मूवमेंट के कारण 15 जनवरी से ही छह ट्रेनों का रूट बदल दिया गया था। 19 को बरेली-अयोध्या के बीच रोडवेज बस सेवा को भी स्थगित कर दिया गया। अब अयोध्या के लिए ट्रेन और बस सेवाएं फिर से बहाल हो जाएंगी।
मंगलवार और बुधवार से 13308/13307 गंगा-सतलुज एक्सप्रेस, 13010/13009 दून एक्सप्रेस, 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 15623 भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस, 18103 टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस और 15716 अजमेर-किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस का संचालन अयोध्या के लिए शुरू हो जाएगा। डायवर्जन के दौरान इन ट्रेनों को लखनऊ-सुल्तानपुर-जौनपुर-शाहगंज रूट से संचालित किया जा रहा था।
