Six women caught without tickets in women reserved coach

हाथरस सिटी स्टेशन पर टिकट की जांच करते पैनल सदस्य
– फोटो : संवाद

विस्तार


पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा-कासगंज रेल खंड पर चलने वाली पैसेंज्र ट्रेनों में कासगंज के टिकट चेकिंग पैनल ने चेकिंग की। इस दौरान एक महिला आरक्षित कोच में छह महिलाएं बिना टिकट यात्रा करते पाईं गईं। 

4 जनवरी को दोपहर में कासगंज से चलने वाली पैसेंजर ट्रेन में टिकट चेकिंग पैनल को मेंडू स्टेशन तक चंद यात्री ही बिना टिकट मिले, लेकिन मेंडू से हाथरस के बीच ट्रेन के एक मात्र महिला कोच में छह महिलाएं बिना टिकट यात्रा करते मिलीं। इन पर जुर्माना लगाया गया। वहीं हाथरस तक की चेकिंग में पैनल को बाकी 10 कोच में महज 5 यात्री ही बिना टिकट यात्रा करते हुए मिले। इस दौरान टीम ने सिटी स्टेशन पर टिकट की जांच की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें