sleeper bus collided with truck In Firozabad two died while more than hundred passengers injured

अस्पताल में भर्ती घायल
– फोटो : संवाद

विस्तार


उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में गुरुवार की सुबह बहराइच से सवारियों को लेकर दिल्ली जा रही प्राइवेट डबल डेकर बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर आगे चल रहे बालू से लदे हुए ट्रक से जा टकराई। यह हादसा चालक को नींद की झपकी आने के कारण हुआ। इस हादसे में बस में सवार 150 यात्रियों में से चालक समेत एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कुल 100 से अधिक यात्री घायल हो गए। जिनमें से 31 यात्रियों को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय एवं शेष यात्रियों को उपचार के लिए सैफई पीजीआई जनपद इटावा में भर्ती कराया गया है।

Trending Videos

बुधवार को बहराइच से एक डबल डेकर बस में कुल 150 यात्री सवार हुए थे, जोकि दिल्ली जा रहे थे। अधिकांश यात्री मजदूर वर्ग के बताए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार तड़के एक बजे करीब प्राइवेट बस जब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना नगला खंगर क्षेत्र के अंतर्गत किमी. संख्या 59 पर पहुंची। तभी अचानक बस चालक इरफान निवासी हापुड़ को अचानक नींद की झपकी आ गई। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *