रायबरेली। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों को मॉडल बनाने में सुस्ती बरती जा रही है। मामले में राही ब्लॉक के 15 पंचायत सचिवों को नोटिस दिया गया है। समय से काम पूरा न कराने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Trending Videos

शासन से ग्राम पंचायतों को मॉडल बनाने के लिए कार्ययोजना के हिसाब से बजट की व्यवस्था की है। इसके बाद भी पंचायतों में काम में सुस्ती है। ग्राम पंचायत व विकास अधिकारियों की सुस्ती के कारण शासन की मंशा पूरी नहीं हो पा रही है। राही ब्लॉक के गांवों की प्रगति बेहद खराब होने पर संबंधित पंचायत सचिवों को नोटिस दिया गया है।

पंचायत सचिवों सर्वेश मिश्रा, विक्रम जैन, कोमल पटेल, सुधीर कुमार, विजय भारती, शैलेंद्र वर्मा, सुशीला मौर्या, पारुल, आलोक रंजन, रणवीर सिंह, नंदिनी, सर्वेश, संजय, आराधना, राजीव आदि को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। संबंधितों को शत प्रतिशत काम पूरा करके जवाब देने के आदेश दिए गए हैं।

खंड विकास अधिकारी राही गौरी राठौर का कहना है कि डीपीआरओ के स्तर से संबंधित पंचायत सचिवों को नोटिस भेजा गया है। कर्मचारियों को समय से काम पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *