Smack smuggler son-in-law demanded extortion money of Rs 50 lakh in Bareilly

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली के फतेहगंज पश्चिमी के चर्चित स्मैक तस्कर उस्मान के दामाद जाकिर प्रधान ने प्लॉट पर हो रहे निर्माण को रुकवा दिया। लोगों को धमकाया कि अब योगी भी कुछ नहीं कर सकते। आरोप है कि प्रधान ने प्लॉट मालिक से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।

  

चौधरी मोहल्ला निवासी अंकिश त्रिपाठी ने बताया कि उनकी जमीन शाहजहांपुर रोड पर आरटीओ दफ्तर के बगल में है। अंकिश के मुताबिक जब भी वह प्लॉट पर काम कराते हैं तो फतेहगंज पश्चिमी के कुख्यात स्मैक तस्कर उस्मान का दामाद जाकिर उसे रुकवा देता है। 

मार्च में जाकिर प्रधान ने हथियारों के दम पर रंगदारी मांगी थी। मजबूरी में दो लाख रुपये दे दिए थे। शुक्रवार को अंकिश प्लॉट पर कार्य करा रहे थे। तभी जाकिर अपने भाई वाजिद व आसिफ व 50 अन्य लोगों को लेकर आ धमका। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *