
स्मार्ट सिटी मुरादाबाद
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद में स्मार्ट सिटी योजना के तहत शुरु की गई वेबसाइट कॅरिअर मित्रा एक भी व्यक्ति को भी रोजगार उपलब्ध नहीं करा सकी है, जबकि इसे शुरु करने में 18 लाख रुपये खर्च हो गए। खास बात यह है कि तीन साल बाद भी शहर के कारोबारियों और न ही श्रमिक संगठनों को इसकी जानकारी नहीं है।
पीतल नगरी के नाम से देश दुनिया में विख्यात इस शहर के पीतल कारोबारियों को उनके अपने शहर में काम के मुताबिक श्रमिक और कुशल अथवा अकुशल श्रमिकों को उनके हुनर व योग्यता के मुताबिक काम उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तीन साल पहले करियर मित्र वेब पोर्टल और मोबाइल एप्लीकेशन का निर्माण किया गया था।
अभी तक इसका लाभ किसी को भी नहीं मिल सका। खास बात यह है कि जिनके लिए यह वेबसाइट बनाई गई वह खुद इससे अनजान हैं। कारोबारियों और श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों के अनुसार उन्हें अभी तक इस वेबसाइट के बारे में कुछ नहीं पता है और न ही नगर निगम के अधिकारियों ने कोई जानकारी दी है।
