Smart city traffic system will improve city traffic system in varanasi

varanasi traffic
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आईआईटी बीएचयू के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के परिवहन अभियांत्रिकी अनुभाग में एसोसिएट प्रोफेसर अंकित गुप्ता और सुमित मिश्रा ने स्मार्ट सिटी ट्रैफिक सिस्टम के लिए बेहतर डेटा प्रणाली विकसित की है। इसके प्रयोग से न केवल भीड़-भाड़ की समस्या से निजात मिलेगी, बल्कि बेहतर यातायात प्रबंधन में भी यह मददगार होगा। इस प्रणाली से गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण में भी कमी आएगी। पांच साल बाद इसके पेटेंट को स्वीकृति मिली है।

स्मार्ट सिटी ट्रैफिक डेटा प्रबंधन प्रणाली कई स्रोतों से डेटा एकत्र करके काम करती है। इसमें हर दिन यात्रियों से प्राप्त क्राउडसोर्स की गई जानकारी और शहर में विभिन्न स्थानों पर स्थापित निजी सेंसर से प्राप्त डेटा शामिल है। रोजमर्रा के यात्रियों से प्राप्त क्राउडसोर्स की जानकारी को उपयोगकर्ताओं के जीपीएस मोबाइल फोन का उपयोग करके एकत्र किया जाता है। ट्रैफिक डायवर्जन में यह अध्ययन सहायक साबित होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *