{“_id”:”671b67d59f545cd64f0696e4″,”slug”:”smoke-rises-from-khajuraho-intercity-train-stopped-2024-10-25″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi: खजुराहो इंटरसिटी से उठा धुआं, रोकी गई ट्रेन, बैटरी बदलकर गाड़ी को बढ़ाया गया आगे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

खजुराहो इंटरसिटी से उठा धुआं
– फोटो : अमर उजाला
झांसी के खजुराहो से चलकर उदयपुर की ओर जा रही गाड़ी संख्या 9665 के इकोनॉमी कोच में शुक्रवार को यात्रियों ने धुआं उठते देखा। इसकी सूचना उन्होंने रेल प्रशासन को दी। इस पर गाड़ी को मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन पर रोक लिया गया। जांच में पाया गया कि कोच के बैटरी बॉक्स में से धुआं निकल रहा था। बैटरी को बदलकर गाड़ी को आगे बढ़ाया गया। बता दें कि बीते रोज मालगाड़ी के एक वैगन में से भी धुआं उठा था। इस पर गाड़ी को बबीना रेलवे स्टेशन पर रोककर दमकल ने काबू पाया था।