{“_id”:”671ac1cf2ea039b15f054404″,”slug”:”smoke-rose-from-a-goods-train-laden-with-coal-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-420081-2024-10-25″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: कोयले से लदी मालगाड़ी में उठा धुआं”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

झांसी। एक मालगाड़ी विलासपुर से कोयला लेकर बीकानेर जा रही थी। बृहस्पतिवार की दोपहर तकरीबन सवा तीन बजे गाड़ी के बबीना रेलवे स्टेशन से गुजरने पर उसके एक वैगन से धुआं उठता हुआ नजर आया। रेलवे कर्मियों की नजर पड़ने पर गाड़ी को रोक लिया गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल दस्ते ने बोगी पर पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मालगाड़ी को शाम 5.50 बजे गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया था। इससे ट्रैक किसी तरह से प्रभावित नहीं हुआ। ब्यूरो
