Smoke rose from Sri Krishna Janmabhoomi premises devotees panicked

श्रीकृष्ण जन्मभूमि।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार


मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में मंगलवार को अचानक से धुआं उठता देख खलबली मच गई। लोगों को लगा कि आग लग गई है। सोशल मीडिया पर भी आग लगने की अफवाह वायरल होने लगी।

Trending Videos

आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस भी अलर्ट हो गई। माैके पर पहुंच जांच-पड़ताल की। इसमें स्थिति साफ हुई। मंदिर परिसर में नहीं बल्कि गाैशाला की खाली पड़ी जमीन पर यहां काम करने वाले लोगों ने आग लगा दी थी।

एसपी सिटी डाॅ. अरविंद  कुमार ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में गाैशाला है। इसके आसपास काफी खाली मैदान है। यहां लकड़ी पड़ी हुईं थीं। इसमें यहां काम करने वाले लोगों ने आग लगा दी थी। उसका धुआं उठ रहा था। जन्मभूमि परिसर में किसी भी तरह की आग की कोई पुष्टि नहीं हुई है।






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *