संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Fri, 21 Jun 2024 04:54 AM IST

Smuggler arrested with two fridges being smuggled to Nepal

एसएसबी की गिरपु्त में तस्क व बरामद फ्रिज।

श्रावस्ती। जिले से एक तस्कर बुधवार को दो फ्रिज नेपाल ले जा रहा था। एसएसबी के जवानों ने उसे दबोच कर कस्टम विभाग बहराइच को सौंप दिया। एसएसबी 62 वीं वाहिनी भिनगा की सीमा चौकी हाकिम पुरवा के जवान बुधवार मुख्य आरक्षी चंदन कुमार के नेतृत्व में भारत-नेपाल सीमा पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सीमा स्तंभ संख्या 637/03 के पास एक युवक ई-रिक्शा पर दो फ्रिज लाद कर नेपाल ले जा रहा था। जवानों ने पूछताछ की तो पता चला कि फ्रिज बेचने के लिए नेपाल ले जा रहा है। जवानों ने रिक्शा चालक सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम गुलरा परसोहना निवासी रंजन यादव को गिरफ्तार कर लिया। जिसे फ्रिज व ई रिक्शा समेत कस्टम विभाग के हवाले कर दिया गया।

आयोजित हुई काउंटर पार्ट समन्वय बैठक

श्रावस्ती। एसएसबी 62वीं वाहिनी सीमा चौकी भैंसाह नाका में एसएसबी के प्रभारी निरीक्षक जिया लाल व नेपाल एपीएफ के उपनिरीक्षक शेर बहादुर केसी के नेतृत्व में काउंटर पार्ट समन्वय बैठक हुई। जिसमें लोकसभा चुनाव के दौरान सीमा पर समन्वय स्थापित कर सफलतापूर्वक ड्यूटी संपन्न के लिए धन्यवाद दिया गया। साथ ही सीमा तथा स्तंभ की सुरक्षा करने, सीमा पर अतिक्रमण न होने देने, सीमा पर अवैध आवाजाही रोकने, तस्करी व अपराध संबंधी सूचना आदान-प्रदान करने, नशीले पदार्थ, लकड़ी की तस्करी रोकने पर सहमति हुई। इस दौरान सहायक उपनिरीक्षक सुशांता, मुख्य आरक्षी बाबूलाल यादव व नेपाल एपीएफ के आरक्षी नीतीश बीएम मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *