{“_id”:”67973c137494f52e13034b82″,”slug”:”sn-medical-college-will-provide-excellent-heart-treatment-cath-lab-will-be-inaugurated-2025-01-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: एसएन मेडिकल कॉलेज में होगा दिल का बेहतरीन इलाज, कैथ लैब का शुभारंभ…एंजियोग्राफी और होगी एंजियोप्लास्टी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
कैथ लैब का शुभारंभ – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब का शुभारंभ हुआ। 200 करोड़ रुपये से बनी सुपर स्पेशलिटी सेंटर की पांचवीं मंजिल पर कैथ लैब बनी है। अब यहां पर एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, पेसमेकर समेत हृदय के अन्य रोगों का इलाज और सर्जरी की सुविधा मिलेगी।
Trending Videos
सोमवार को केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल और उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर योगेंद्र उपाध्याय ने उद्घाटन किया। प्राचार्य डॉक्टर प्रशांत गुप्ता ने बताया कि एंजियोग्राफी में करीब 6000 रूपये और एंजियोप्लास्टी में 70 से 85 हजार रूपये तक का खर्चा आएगा।
कैथ लैब के शुभारंभ से अब हृदय रोग की ओपीडी रोजाना होगी। पहले मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को होती थी। औसतन रोजाना 50 से 60 मरीज़ हृदय संबंधी बीमारी के आते हैं। इसमें 8 से 10 मरीजों को एंजियोग्राफी एंजियोप्लास्टी और पेसमेकर की जरूरत होती है। अब यह सुविधा एसएन मेडिकल कॉलेज में मिल सकेगी, जिससे मरीजों को काफी लाभ होगा।