{“_id”:”6789f55841da9d7782062c27″,”slug”:”sn-tunnel-will-be-built-next-month-second-tbm-engaged-for-digging-2025-01-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra Metro: मन:कामेश्वर से एसएन तक…अगले महीने बन जाएगी सुरंग, खुदाई के लिए लगी दूसरी टीबीएम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
आगरा मेट्रो की सुरंग – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा मेट्रो स्टेशन के पहले कॉरिडोर में मन:कामेश्वर से एसएन मेडिकल कॉलेज की ओर से सुरंग की खुदाई लगभग पूरी हो गई है। एसएन से मन:कामेश्वर की ओर से खुदाई अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगी। मोती कटरा में मकानों में दरार के कारण टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) अभी रुकी हुई है। मई में आरबीएस स्टेशन तक मेट्रो का संचालन हो जाएगा।
Trending Videos
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहले कॉरिडोर में 13 स्टेशन हैं। इसमें से ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशन तक मेट्रो चल रही है। आरबीएस, राजा की मंडी और आगरा कॉलेज तक दोनों ओर की सुरंग बनकर तैयार हो गई है। सिविल कार्य चल रहा है, अगले महीने से ट्रैक बिछाने का कार्य भी शुरू हो जाएगा।
एसएन से मन:कामेश्वर के बीच की दूरी करीब 1300 मीटर है, इसमें से अपलाइन 1050 मीटर से अधिक तक सुरंग बन गई है, बाकी की खुदाई चल रही है। मोती कटरा में मकानों की मरम्मत पूरी होने के बाद टीबीएम डाउन लाइन की खुदाई करने लगेगी। मई तक ये सभी कार्य पूरा हो जाएगा और इसका संचालन आरबीएस स्टेशन तक होने लगेगा।