एसएन मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती रही 11 वर्षीय मासूम के साथ जूनियर डॉक्टर ने घिनौनी करतूत की। इस मामले में बालिका को कोर्ट में बयान दर्ज हुए। पुलिस के मुताबिक, बालिका ने एफआईआर में लिखी बात का समर्थन किया है।
{“_id”:”66e3aa2802cd80999a0e6658″,”slug”:”sn-s-junior-doctor-dirty-act-with-11-year-old-innocent-girl-statement-made-in-court-2024-09-13″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP News: एसएन के जूनियर डॉक्टर का पाप…रो पड़ी 11 साल की मासूम, केबिन में ले गया, फिर की गंदी हरकत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

बच्ची सांकेतिक
– फोटो : freepik
आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज में छेड़छाड़ का शिकार हुई 11 साल की बालिका के बृहस्पतिवार को पुलिस ने कोर्ट में बयान दर्ज कराए। पुलिस के मुताबिक, बालिका ने एफआईआर में लिखी बात का समर्थन किया है। अब पुलिस उसकी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। वार्ड में भी विवेचक जाएंगे। घटना के समय कितने मरीज थे? तीमारदारों के साथ स्टाफ के भी बयान दर्ज किए जाएंगे। केस में जल्द चार्जशीट लगाने की तैयारी है।