संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Sat, 12 Oct 2024 11:35 PM IST

Society will have to bring five changes into practice

Trending Videos



कासगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने स्थापना दिवस को विजय दशमी पर्व के मौके पर परंपरागत पथ संचलन व बौद्धिक सत्र के साथ मनाया। स्वयंसेवकों ने घोष के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर पथ संचलन किया। पथ संचलन दौरान लोगों ने स्वयंसेवकों के ऊपर पुष्पवर्षा की।कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग संघ चालक उमाशंकर शर्मा, विभाग प्रचारक कुलदीप, जिला संघ चालक दीपराज माहेश्वरी, नगर संघ चालक शरद माहेश्वरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों व स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजन किया। इसके पश्चात बौद्धिक सत्र शुरू हुआ। विभाग प्रचारक कुलदीप ने कहा कि समाज को पंच परिवर्तन अपने व्यवहार में लाना होगा। सामाजिक समरसता, पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली, पारिवारिकता को बढ़ावा देने के लिए परिवार जागृति पर जोर देना, जीवन के सभी पहलुओं में भारतीय मूल्यों पर आधारित स्व की भावना पैदा करना और नागरिक कर्तव्यों के पालन के लिए सामाजिक जागृति शामिल है।नगर संघ चालक शरद माहेश्वरी ने कहा कि एक स्वाभिमानी, समृद्धशाली, सुशील, संपन्न, संगठित एवं समरस भारत के समग्र तथा सुंदर प्रारूप को लेकर संघ कार्य कार्य कर रहा है। संघ के स्वयंसेवक लगातार समस्याओं व चुनौतियों का सामना करते हुए उनका निदान कर रहे हैं। इसी राष्ट्र साधना को हम अधिक समर्पण भाव से करते रहेंगे।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें