soldier accused of murdering his wife for dowry and absconding with his three-year-old son In Agra

Anuj Crime
– फोटो : istock

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में सैन्यकर्मी कृष्ण कुमार उर्फ कृष्णा की पत्नी रेखा (28) की मंगलवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पति भाई-बहन सहित फरार है। तीन साल के बेटे को भी अपने साथ ले गया। मायके पक्ष ने दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने की बात कही। साथ ही और बेटे को लेकर भाग जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव बांगुरी की है।

Trending Videos

सरेंधी, जगनेर निवासी पुत्तू लाल रोडवेज से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने बेटी रेखा की शादी दिसंबर 2018 में गांव बांगुरी निवासी कृष्ण कुमार उर्फ कृष्णा के साथ की थी। कृष्णा सेना में चालक है। अरुणाचल प्रदेश में तैनाती है। रेखा के भाई उमाकांत ने बताया कि शादी के छह महीने बाद से ही ससुराली दहेज की मांग करने लगे। 

पति दहेज में कार की मांग कर रहा था। इसके लिए रेखा का उत्पीड़न किया जाने लगा। उनका तीन साल का बेटा भी है। इसके बावजूद पति का व्यवहार नहीं बदला। मंगलवार रात 8 बजे रेखा के देवर रामू ने पिता पुत्तू लाल को फोन किया। बताया कि भाभी की हालत खराब है। घर आ जाओ। इस पर उन्होंने पुलिस को फोन किया। 

इसके बाद ससुराल पहुंचे। रेखा का शव बरामदे में पड़ा था। माथे पर चोट और गले पर दबाने का निशान था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा। थाना प्रभारी ने बताया दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। इसमें पति, देवर और ननद सहित छह लोग नामजद हैं। मृतका के चोट के निशान हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

ससुराली हो गए फरार

बेटी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। भाई उमाकांत का कहना है कि कृष्णा कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर आया था। इस बारे में रेखा ने उन्हें नहीं बताया। कृष्णा, उसके भाई और बहन ने रेखा की हत्या की है। इसके बाद बेटे को लेकर फरार हो गए हैं। पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई करे। बेटे को बरामद किया जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *